साकेत नगर में हिन्दू नववर्ष पर भव्य धार्मिक रैली का आयोजन

संतोष योगी की खबर 9993268143

भोपाल। चैत्र नवरात्रि एवं हिन्दू नववर्ष के शुभ अवसर पर साकेत नगर क्षेत्र में एक भव्य धार्मिक चल समारोह (रैली) का आयोजन किया गया। इस विशाल रैली की शुरुआत अटल बिहारी वाजपेयी खेल मैदान, साकेत नगर से हुई और समापन भारत माता पार्क, साकेत नगर में किया गया।

रैली में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, युवाओं, महिलाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग में भक्तिमय माहौल बना रहा, जहां जय श्रीराम एवं अन्य धार्मिक जयकारों से वातावरण गूंज उठा। विभिन्न आकर्षक झांकियों, ध्वजों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने रैली की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम का आयोजन दिव्यांश सिंह जादौन द्वारा किया गया, जिनके नेतृत्व में पूरे आयोजन की सुव्यवस्थित व्यवस्था की गई। सुरक्षा, यातायात एवं प्रतिभागियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया।

इस अवसर पर आयोजकों ने सभी क्षेत्रवासियों को चैत्र नवरात्रि एवं हिन्दू नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और समाज में एकता, संस्कृति एवं धार्मिक मूल्यों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।