हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य आयोजन, शहर में उत्साह का माहौल भजन संध्या, सुंदरकांड पाठ और विशाल भंडारे का होगा आयोजन

संतोष योगी की खबर 9993268143

भोपाल। श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर 2 अप्रैल, गुरुवार को चेतक कॉम्प्लेक्स एवं एम.पी. नगर व्यापारी संघ जोन-2 द्वारा 21वां भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति ने शहरवासियों को परिवार सहित शामिल होने का सादर आमंत्रण दिया है।

कार्यक्रम के अंतर्गत दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक सुंदरकांड का पाठ होगा, वहीं शाम 6 बजे से भजन संध्या एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर बैतूल की प्रसिद्ध भजन गायिका एवं ढोल वादिका यशस्वी सत्यम टोरिया और भजन गायक अमन मालवीय अपनी प्रस्तुति देंगे, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो उठेगा।

आयोजन में विशेष आकर्षण के रूप में भगवान हनुमान, राधा-कृष्ण, माँ काली, भगवान शंकर एवं माता पार्वती की झांकियां और नृत्य प्रस्तुतियां भी होंगी, जिनके दर्शन से श्रद्धालु भावविभोर होंगे।

कार्यक्रम अध्यक्ष मनीष तोलानी एवं समस्त पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक लोगों से शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।