अभूतपूर्व उपलब्धि – गर्व का क्षण गेट परीक्षा में 721वीं रैंक से अयन ने बढ़ाया मान

 

संतोष योगी की खबर 999 3268 143

 

भोपाल। छींद वाले दादाजी के पावन आशीर्वाद से अयन भार्गव (हनु) ने गेट परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए लगभग 2.50 लाख प्रतिभागियों के बीच 721वीं अखिल भारतीय रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। अयन, माता श्रीमती स्वाति अनिल भार्गव के सुपुत्र हैं और वर्तमान में एल.एन.सी.टी. भोपाल में बी.टेक अंतिम वर्ष के छात्र हैं।

 

अयन की यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, अटूट लगन और समर्पण का परिणाम है, जो युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है। इस सफलता से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

 

परिजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने अयन को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है तथा आशा व्यक्त की है कि वे आगे भी ऐसे ही सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगे।