भोपाल में डॉ. प्रवीण तोगड़िया का आगमन, 4 दिवसीय मध्यभारत प्रवास तय
भोपाल में डॉ. प्रवीण तोगड़िया का आगमन, 4 दिवसीय मध्यभारत प्रवास तय
संतोष योगी की खबर 99932 68143
भोपाल में 29 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद् के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया का आगमन होने जा रहा है। वे 4 दिन के मध्यभारत प्रवास पर रहेंगे, जिसके तहत विभिन्न जिलों में कार्यकर्ता सम्मेलन एवं हिन्दू सभाओं को संबोधित करेंगे।
29 अप्रैल को करीब दोपहर 1.30 बजे भोपाल पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत, भगवा यात्रा के साथ किया जाएगा। इसके पश्चात वे हिन्दू हेल्पलाइन प्रदेश अध्यक्ष कमलेश रायचंदानी के निवास पहुंचेंगे, जहां वे पत्रकारों से चर्चा करेंगे।
प्रान्त कार्यकारिणी की बैठक में बनी रणनीति
तोगड़िया जी के आगमन की तैयारियों को लेकर राजधानी के द लायन सिटी गार्डन में अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद् एवं राष्ट्रीय बजरंगदल की प्रान्त कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई।
बैठक में 4 विभागों के जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री सहित विभाग एवं प्रान्त पदाधिकारी उपस्थित रहे। राष्ट्रीय बजरंग दल के का. प्रान्त अध्यक्ष सुरेश आचार्य ने बताया कि यह प्रवास संगठन के विस्तार और हिन्दू समाज को संगठित करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेगा। इस बैठक में विशेष रूप से केंद्रीय संयुक्त महामंत्री प्रदीप जी गोर, हिंदू हेल्पलाइन के केंद्रीय मंत्री रामेश्वर चौहान, मध्यक्षेत्र क्षेत्र अध्यक्ष अतुल जी राठौर, मध्य क्षेत्र महामंत्री मूलचंद साध, हिंदू हेल्पलाइन के मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश रायचंदानी, AHP प्रांत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ठाकुर, राष्ट्रीय बजरंग दल के का प्रांत अध्यक्ष सुरेश आचार्य, अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद् प्रान्त महामंत्री संजीव पटेरिया मोजूद रहे। कार्यक्रम की सुव्यवस्थित व्यवस्था विवेक राजपूत संत जिलाध्यक्ष RBD व उनके साथीयो ने की।
इन स्थानों पर होंगे कार्यक्रम
अपने प्रवास के दौरान डॉ. प्रवीण तोगड़िया जी भोपाल, सीहोर जिला, नर्मदापुरम, पिपरिया, मंडीदीप, भोजपुर, श्यामपुर, कुरावर आदी स्थानों पर सभाओं को संबोधित करेंगे।
