नाथ योगी समाज का परिचय सम्मेलन एवं भंडारा सम्पन्न, एकता व संस्कारों का दिया संदेश
नाथ योगी समाज का परिचय सम्मेलन एवं भंडारा सम्पन्न, एकता व संस्कारों का दिया संदेश
भोपाल हेडलाइंस जिला ब्यूरो चीफ संजय योगी की खबर 7805953532
हरदा। नर्मदा तट की पावन धरा एवं श्री गुरु गोरखनाथ मंदिर परिसर में गुरुवार, दिनांक 19 मार्च 2026 को नाथ योगी समाज के युवाओं द्वारा भव्य परिचय सम्मेलन एवं भंडारा (प्रसादी) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अतिथियों का हृदय से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
मंच संचालन करते हुए ललित योगी एडवोकेट (नसरुल्लागंज) ने कहा कि नाथ योगी समाज सदैव से अध्यात्म, त्याग और सेवा की परंपरा का प्रतीक रहा है। यह आयोजन समाज की एकता, परंपरा और संस्कारों को सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने समाजजनों से आह्वान किया कि नाथ संप्रदाय में जन्म लेना गर्व का विषय है और हमें अपनी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाना चाहिए।
कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण के रूप में इंदौर से पधारे महामंडलेश्वर राजनाथ जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही अखिल भारतीय नाथ योगी समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केदारनाथ जी, प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र नाथ गांधी जी, संरक्षक प्रभु नाथ जी, गणेश नाथ जी, वीरेंद्र नाथ शर्मा जी, सीमा नाथ जी (भोपाल) एवं मनोज जी देव (इंदौर) सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। । साथ ही हर वर्ष की परंपरा अनुसार गुरु गोरखनाथ जी का भंडारा (प्रसादी) भी श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ।

