टाटा कैपिटल हाउसिंग फाइनेंस के सहयोग से सिराली में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित
टाटा कैपिटल हाउसिंग फाइनेंस के सहयोग से सिराली में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित
भोपाल हेडलाइंस | हरदा जिला ब्यूरो संजय योगी (7805953532)
सिराली। टाटा कैपिटल हाउसिंग फाइनेंस के सहयोग से एवं जिला अंधत्व निवारण समिति के तत्वाधान में शंकरा आई सेंटर के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराली में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया।
शिविर के दौरान आंखों से संबंधित विभिन्न बीमारियों की जांच की गई। साथ ही जिन मरीजों में मोतियाबिंद के लक्षण पाए गए, उन्हें आगे के उपचार के लिए शंकरा आई सेंटर, इंदौर भेजने की व्यवस्था की गई। इस आयोजन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य कर्मियों का विशेष सहयोग रहा।
शंकरा आई सेंटर से जिला समन्वयक स्नेह तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में कुल 40 मरीजों की जांच की गई, जिनमें से 5 मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई। इन सभी मरीजों को शंकरा आई सेंटर की बस द्वारा इंदौर ले जाया गया, जहां उनका ऑपरेशन, दवाएं, चश्मा, भोजन एवं आने-जाने की संपूर्ण व्यवस्था निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।
उन्होंने बताया कि इस प्रकार के निःशुल्क शिविर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रहे हैं, जिससे उन्हें समय पर उपचार एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ हो रही हैं।
