भोपाल: मां कंकाली भक्त मंडल के सदस्यों को धर्म सेवा एवं जनकल्याण में योगदान के लिए सम्मानित किया गया

 

संतोष योगी की खबर 9993268143

 

भोपाल: मां कंकाली भक्त मंडल द्वारा वर्षों से आयोजित विशाल चुनरी यात्रा के सफल आयोजन और समाज सेवा में उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए समिति के सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव, सुप्रसिद्ध कवि डॉ. कुमार विश्वास, और मध्य प्रदेश के लोकप्रिय विधायक व कर्म श्री संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आदरणीय रामेश्वर शर्मा जी ने उपस्थित सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल थे:

संरक्षक – वीरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, नितेश मिश्रा, पूरन पटेल, पंचम गौर, सुनील शर्मा, महेंद सबकाले, हरीश शर्मा, राहुल गौर, राजू राजपूत, सत्यम भट्ट, संतोष तांबेकर, देवेंद्र शाक्य।

आयोजन समिति – मां कंकाली भक्त मंडल, सोना गिरी, सतनामी नगर, भोपाल।

समिति अध्यक्ष अमित गौर की ओर से सभी उपस्थित सदस्यों, अतिथियों और सहयोगियों का हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया गया।

समारोह में सदस्यों की सक्रिय भागीदारी और समाज सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने इसे यादगार और प्रेरणादायक बना दिया।