महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी महाराज की शिवराज से मुलाकात, सियासी हलचल तेज

संत समाज की मांग—शिवराज सिंह चौहान फिर बनें मुख्यमंत्री, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

 

 

संतोष योगी की खबर 99932 68143

 

भोपाल/नई दिल्ली महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी महाराज पंचायती श्री निरंजन अखाड़ा ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर मध्यप्रदेश की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। दिल्ली में हुई इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

 

बताया जा रहा है कि यह मुलाकात 2028 के विधानसभा चुनावों से पहले अहम मानी जा रही है। संत समाज के एक वर्ग की ओर से यह मांग भी सामने आ रही है कि शिवराज सिंह चौहान को पुनः मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया जाए।

 

इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिससे राजनीतिक चर्चाओं को और हवा मिल गई है। लोगों के बीच इस मुलाकात को लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं।

 

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि शिवराज सिंह चौहान की लोकप्रियता अभी भी प्रदेश में मजबूत बनी हुई है। ऐसे में संत समाज का समर्थन और इस तरह की मुलाकातें आगामी समय में नई राजनीतिक दिशा तय कर सकती हैं।

 

हालांकि इस पूरे घटनाक्रम पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन यह तय है कि इस मुलाकात ने मध्यप्रदेश की सियासत को एक बार फिर गर्मा दिया है। अब सभी की नजर आने वाले समय और संभावित राजनीतिक समीकरणों पर टिकी हुई है।