परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया द्वारा बंगाल सहित तमिलनाडु केरल पांडिचेरी असम विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा
परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया द्वारा बंगाल सहित तमिलनाडु केरल पांडिचेरी असम विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा 
संतोष योगी की खबर 99932 68143
दिल्ली -परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में “पश्चिम बंगाल केरला तमिल नाडु पांडिचेरी असम विधानसभा चुनाव-2026” में पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ने जा रही है।
राष्ट्रीय प्रभारी अक्षय गोठी राष्ट्रीय सचिव सुधीर सिंह के नेतृत्व में सभी प्रदेशों बेहतर तरीके से काम किया है, जिसके परिणाम स्वरूप पश्चिम बंगाल केरला तमिलनाडु पांडिचेरी असम की जनता द्वारा ऐतिहासिक सहयोग और समर्थन प्राप्त हो रहा है। परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया राष्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द्र सिंह रावत से हुई बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि
सभी राज्यों की जनता -जनार्दन का परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया के जन अधिकार बिल 2025 को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है उन्होंने कहा कि हम सभी राज्यों में मजबूती से चुनाव लड़ेंगे और उन्होंने कहा कि
विधानसभा चुनाव 2026 को ध्यान में रखते हुए
बहुत जल्द आगामी चुनावी कार्यक्रम विवरण आप सभी के साथ साझा किया जाएगा ।
