ईद के पावन अवसर पर शहर काज़ी डॉ. इशरत अली का सम्मान, कौमी एकता का दिया संदेश
ईद के पावन अवसर पर शहर काज़ी डॉ. इशरत अली का सम्मान, कौमी एकता का दिया संदेश
संतोष योगी की खबर 99932 68143
इंदौर, 21 मार्च। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राजीव गांधी सद्भावना एवं कौमी प्रकोष्ठ तथा मध्य प्रदेश कांग्रेस सद्भावना एवं कौमी एकता प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में ईद के पावन अवसर पर शहर काज़ी डॉ. इशरत अली का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सच सलूजा, प्रकोष्ठ अध्यक्ष अशोक नालिया सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत रानू मालोरिया दीपक, अशोक नालिया एवं विजय कुमार मेहरा द्वारा शहर काज़ी का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत करने से हुई। इसके पश्चात उन्हें सद्भावना सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हुकम जडम सैनी, सैयद यूसुफ अली, सदाशिव यादव, पप्पू कुशवाहा, रविंद्र सूर्यवंशी, रमेश बिजवा एवं राजा कदम सहित कई कार्यकर्ता एवं समाजसेवी मौजूद रहे।
सम्मान ग्रहण करते हुए डॉ. इशरत अली ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत नहीं, बल्कि सद्भावना एवं कौमी एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ईद जैसे पावन अवसर पर जाति, धर्म और मजहब से ऊपर उठकर एकता और भाईचारे का संदेश देना समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने आयोजनकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में आपसी सौहार्द को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम का समापन आपसी भाईचारे और एकता के संदेश के साथ हुआ।
