वृद्ध जन सेवा आश्रम में खुशी का माहौल: भूरा पारोचे का स्वागत, लोकेश डागर का जन्मदिन मनाया गया

संतोष योगी की खबर 9993268143

भोपाल स्थित वृद्ध जन सेवा आश्रम में श्री वाल्मीकि युवा एकता समिति द्वारा एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सामाजिक एकता और खुशी का माहौल देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी गुरु नानक मंडल में भूरा पारोचे को कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पर समिति द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान समिति के सदस्यों ने भूरा पारोचे को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही इस अवसर पर लोकेश डागर का जन्मदिन भी उत्साहपूर्वक मनाया गया, जिसमें सभी उपस्थित साथियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर ओपी वर्मा, सनी कल्याणे, रोबिन पारोचे, कमलेश बड़गूजर, अरुण लोहट, अरुण चौधरी, राजेश पारोचे, वीरेंद्र चौहान, विक्रम लोहट, विक्की गोसर, बिट्टू चौहान सहित अन्य साथी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सभी ने आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संदेश दिया।