नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष विष्णु मीणा पहुंचे दिवंगत नेता प्रेमनारायण भट्ट के निवास, लिया प्रेरणा का संकल्प
नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष विष्णु मीणा पहुंचे दिवंगत नेता प्रेमनारायण भट्ट के निवास, लिया प्रेरणा का संकल्प

संतोष योगी की खबर 99932 68143
देवास। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा जिले में 7 ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा के बाद नव नियुक्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विष्णु मीणा ने अपने कार्यकाल की शुरुआत श्रद्धांजलि अर्पित कर की। वे क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी के संस्थापक एवं दिवंगत नेता पंडित प्रेमनारायण भट्ट के निवास पहुंचे और उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनीष चौधरी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं संगठन प्रभारी नेताओं की अनुशंसा पर इन नियुक्तियों की घोषणा की है। ग्राम पंचायत खल के युवा सरपंच विष्णु मीणा की नियुक्ति को लेकर क्षेत्र में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
विष्णु मीणा को क्षेत्र में एक ईमानदार, सक्रिय और ओजस्वी वक्ता के रूप में जाना जाता है। वे पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, पूर्व मंत्री सचिन यादव, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता निर्मल पुरोहित एवं पूर्व प्रत्याशी गोपाल भोंसले के समर्थक माने जाते हैं। किसान पुत्र के रूप में उनकी पहचान भी मजबूत रही है।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता निर्मल पुरोहित ने स्वर्गीय भट्ट जी को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी जैसे महान नेताओं के साथ कार्य किया। उनका जीवन स्वच्छ राजनीति की मिसाल है और उनका दिखाया मार्ग ही कांग्रेस पार्टी को उसका गौरवशाली इतिहास वापस दिला सकता है।
कार्यक्रम में विष्णु मीणा, गोपाल भोंसले, निर्मल पुरोहित, अरुण राठौर, धर्मेंद्र मालवीय, डॉ. नंदकिशोर शर्मा, अभिषेक जोशी, देवेंद्र पटेल, राजेंद्र भट्ट, अर्पित जायसवाल, अभिषेक भट्ट, योगेश पाटोदी, सुरेश पटेल, नितिन जोनवाल, अंकुश शारदा, विक्की क्षेत्रिय, शंकर पटेल, भागीरथ पटेल, रामनिवास डूडी, छोटू गोदारा, महेश बराया, शिव परमार, सलमान, शाहरुख, रजाक, दीपक मिमरोट, जगदीश भैंसून, मुकेश धनवात, गंगाविशन बामनवत, मोतीलाल चौरसिया, कैलाश चौरसिया, विमल सुराना, हीरालाल बेडवाल एवं कमल पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय भट्ट जी के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।
