रमजान माह के 30 रोजे पूर्ण होने पर मनाया ईद उल फितर का त्यौहार 

भोपाल हेडलाइंस हरदा जिला ब्यूरो चीफ संजय योगी की खबर 7805953532

सिराली मुस्लिम समुदाय के द्वारा रमजान माह के 30 रोज रखने के बाद ईद उल फितर का त्यौहार बड़े ही शांति और सद्भावना के साथ मनाया गया ईद का चांद दिखने के बाद सभी ने एक दूसरे को ईद के चांद की शुभकामनाएं दी शनिवार सुबह 8:15 बजे ईद की नमाज खुदिया रोड ईदगाह परिसर पर अदा की गई नमाज की सुरक्षा को देखते हुए तहसीलदार विजय साहू थाना प्रभारी सीताराम पटेल कैलाश चंद्र अग्रवाल हरिओम गौर एवं नगर परिषद के कर्मचारियों के द्वारा संपूर्ण व्यवस्था की गई जिससे की नमाज अदा करने में किसी को कोई परेशानी ना हो साथ ही परिषद के द्वारा सभी मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की बधाई दी गई नमाज मुफ्ती वसीम साहब के द्वारा ईदगाह परिसर पर अदा कराई गई नमाज अदा होने पर सभी ने गले मिलकर एक दूसरे को ईद की बधाई दी साथ ही गांव भटपुरा दीपगांव कला एवं बालाखेड़ा में भी ईद की नमाज शांति और सद्भावना के साथ अदा की गई जामा मस्जिद के सदर के द्वारा प्रशासन के अधिकारियों का स्वागत कर उनका भी धन्यवाद किया जिसने ईद की नमाज शांति के साथ अदा करवाई दैनिक सत्ता सुधार संवाददाता गोलू मंसूरी द्वारा ईद कि नमाज अदा करने के बाद प्रशासन अधिकारी एवं नगर के गणमान्य नागरिकों वरिष्ठ कांग्रेस नेता हुकुम चंद भायरे सुरेश चंद्र अग्रवाल उमेश पाटील सहित सभी से गले मिलकर ईद कि बधाई दी गई जनप्रतिनिधि उमेश पाटील द्वारा भी ईद के अवसर गले मिलकर ईद कि बधाई दी गई