राजा भोज की नगरी भोपाल में कोली समाज के राष्ट्रीय नेतृत्व का भव्य कार्यक्रम, झलकारी देवी को अर्पित की श्रद्धांजलि
राजा भोज की नगरी भोपाल में कोली समाज के राष्ट्रीय नेतृत्व का भव्य कार्यक्रम, झलकारी देवी को अर्पित की श्रद्धांजलि
संतोष योगी की खबर 99932 68143
भोपाल। राजा भोज की नगरी भोपाल में अखिल भारतीय कोली समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप, जी उत्तर प्रदेश के आपको पूर्व विधायक हरिशंकर महावर, डी.पी. शंखबर एवं प्रदेश अध्यक्ष महेश उमरिया युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गणेश राम शाक्य अमरदीप कंसोरिया दिलीप देवरिया सहित समाज के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने वीरांगना झलकारी देवी की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके अदम्य साहस व बलिदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि झलकारी देवी ने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान दिया और उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
इस अवसर पर , काशी राम, कैलाश शाक्य, प्यारे लाल शाक्य, अमित शाक्य, संतोष शाक्य, अमृत कबीरिया, ठाकुर दस वर्मा सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में समाज के उत्थान, एकता और संगठन को मजबूत करने पर भी चर्चा की गई। उपस्थित सभी सदस्यों ने झलकारी देवी के आदर्शों पर चलने और समाज को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
