भगवान मिनेश जयंती धूमधाम से मनाई, समाज में दिखा उत्साह और एकता का भाव
भगवान मिनेश जयंती धूमधाम से मनाई, समाज में दिखा उत्साह और एकता का भाव
संतोष योगी की खबर 99932 68143
भोपाल। कोलार नयापुरा स्थित भगवान देवनारायण मंदिर में भगवान मिनेश जयंती बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सर्व मीणा समाज के लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही और कार्यक्रम में धार्मिक एवं सामाजिक एकता का सुंदर संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान सर्व मीणा समाज के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश मीणा ने भगवान मिनेश के जीवन चरित्र एवं उनकी लीलाओं पर प्रकाश डालते हुए समाज को उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि भगवान मिनेश ने धर्म, न्याय और सत्य के मार्ग पर चलते हुए समाज को नई दिशा प्रदान की। उन्होंने हमेशा अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाई और कमजोर एवं पीड़ित वर्ग की रक्षा की।
उन्होंने आगे कहा कि भगवान मिनेश के जीवन में सेवा, त्याग और साहस का अद्भुत समन्वय देखने को मिलता है, जो आज के समाज के लिए प्रेरणादायक है। उनके आदर्शों को अपनाकर समाज को सशक्त और संगठित बनाया जा सकता है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ताराचंद मारण, डॉ. लक्ष्मी मीणा, संत श्री सांवरिया गुर्जर, प्रदीप मीणा, अरविंद मारण, राजेंद्र मीणा, गुड्डा भैया सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
पूरे कार्यक्रम में भक्ति, श्रद्धा और सामाजिक समरसता का वातावरण बना रहा, जिससे समाज में एकता और जागरूकता का संदेश प्रसारित हुआ।
