मीणा समाज ने अपने आराध्य भगवान मीनेष की जयंती हर्षोल्लास मनाई, समाज सेवा से बड़ा कोई पुण्य नहीं है - पटेल राजस्थानी गीतों पर जमकर झूमी महिलाएं,,

संतोष योगी की खबर 99932 68143

इंदौर। मां अहिल्या की नगरी इंदौर में मप्र मीणा समाज सेवा संगठन की इंदौर जिला ईकाई के तत्वावधान में मीणा समाज ने अपने आराध्य भगवान मीनेष जी की जयंती हर्षोल्लास से मनाई। 
मिडिया प्रभारी अजय बारवाल ने बताया कि मुख्य अतिथि पूर्व विधायक गणपत पटेल थे। अध्यक्षता मीणा समाज के प्रदेश महामंत्री सत्यनारायण मीणा ने की। 
प्रदेश उपाध्यक्ष जुगनू जादव सिंह धनावत, मीणा समाज युवा संगठन प्रदेश अध्यक्ष योगेश पटेल, युवा महामंत्री संतोष मीणा, डॉ रवि वर्मा, रीना रावत, वर्षा निलेश मीणा आदि विशेष अतिथि थे। 
अतिथियों ने भगवान श्री मीनेष के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। भगवान मीनेष जी की आरती हुई। 
मुख्य अतिथि श्री पटेल सहित अतिथियों का स्वागत जिलाध्यक्ष सुभाष मीणा, महिला जिलाध्यक्ष ज्योति शेषराम मीणा, युवा जिलाध्यक्ष नवीन मीणा, रमेशचन्द्र धनावत, अजय बारवाल,‌ दीपा प्रकाश मीणा, संतोष भौंडा, नंदी मीणा, सोनू मीणा टीएसपी, कोमलसिंह मीणा, महेंद्र मीणा, सुधीर मीणा, सुनील मीणा, नरेन्द्र मंत्री , फूलसिंह मीणा उमरावसिंह धनावत, लक्ष्मीनारायण मीणा, प्रहलाद मीणा,नरेंद्र मीणा, प्रशांत मीणा आदि ने किया। 
इस मौके पर नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए। 
मीणा संस्कृति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। उपस्थित महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में राजस्थानी गीतों पर नृत्य कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। 
मुख्य अतिथि श्री पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाजसेवा से बड़ा कोई पुण्य नहीं। समाज को जोड़ने का काम करें। एमपी में भी हमारी समाज भारी तादाद में हैं, इसके बाद भी हम आपसी खींचतान में आगे नही बढ़ पाते हैं। ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करते हैं।
महामंत्री श्री मीणा ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि हमें समाज में व्याप्त कुरुतियों को त्यागकर समाज को नई दिशा और ऊर्जा देना है, तभी हम उन्नति के मार्ग पर प्रशस्त होंगे। उन्होंने बताया कि अगले साल जनवरी में इंदौर में मीणा समाज का अभा परिचय सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा।
समारोह को जुगनूसिंह धनावत, योगेश पटेल सहित अन्य अतिथियों ने भी संबोधित कर समाज में सुधार को लेकर सुझाव दिए।
समारोह में शहर सहित जिलेभर से भारी संख्या में स्वजातीय बंधु एवं माता-बहनें आई थी। सभी ने महाप्रसादी के रुप में स्नेह भोज का आनंद भी लिया।
 संचालन मीणा समाज के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. अजय सिंह धनावत व वर्षा मीणा ने किया।