कोली समाज की प्रादेशिक बैठक संपन्न : सामाजिक और राजनीतिक सशक्तिकरण पर हुआ मंथन*
कोली समाज की प्रादेशिक बैठक संपन्न : सामाजिक और राजनीतिक सशक्तिकरण पर हुआ मंथन
संतोष योगी की खबर 999 3268143
इंदौर/भोपाल। अखिल भारतीय कोली समाज मध्यप्रदेश शाखा की एक महत्वपूर्ण प्रादेशिक बैठक का भव्य आयोजन शहीद भवन, एम एल ए रेस्ट हाउस में किया गया। इस बैठक में समाज के सर्वांगीण विकास को लेकर गहन चर्चा हुई और भविष्य की रणनीति तैयार की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कोली समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र कश्यप एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यनारायण पँवार ने अध्यक्षता की।
*विकास के चार स्तंभों पर जोर*
बैठक का मुख्य एजेंडा कोली समाज का सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक और राजनीतिक विकास रहा। राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि समाज की उन्नति तभी संभव है, जब युवा पीढ़ी शिक्षित हो और हम आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनें। उन्होंने राजनीतिक सहभागिता को समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए अनिवार्य बताया।
प्रमुख वक्ताओं के विचार*
बैठक में देश-प्रदेश के दिग्गज नेताओं ने अपने विचार साझा किए। राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष
हरिशंकर माहौर पूर्व विधायक ने समाज को एकजुट होकर अपनी शक्ति प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
डी.पी. शंखवार (राष्ट्रीय महामंत्री ने संगठन की मजबूती और विस्तार पर बल दिया।
कनुभाई (विधायक, गुजरात) एवं किशोर भाई शेख ने गुजरात में समाज की प्रगति के उदाहरण देते हुए मध्यप्रदेश में भी उसी ऊर्जा के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी।
भव्य स्वागत और आयोजन
कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष महेश उमरैया के स्वागत भाषण से हुई। अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत कार्यवाहक अध्यक्ष अमरदीप कंसोरिया, प्रकाश महावर कोली, युवा प्रदेश अध्यक्ष अरविंद वर्मा, कुंदन खजुरिया और पवन महाराज द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का कुशल संचालन महामंत्री दिलीप देवरिया ने किया, जबकि अंत में सभी आगंतुकों का आभार गणेश शाक्य ने व्यक्त किया। बैठक में प्रदेश भर से आए समाजसेवियों और कार्यकर्ताओं के जोश को देखकर स्पष्ट है कि कोली समाज अब एक नई चेतना के साथ आगे बढ़ने को तैयार है।
इस अवसर पर प्रदेश पदाधिकारी एवं नवनियुक्त जिला अध्यक्षों का शपथ ग्रहण हुआ तथा सभी को नियुक्ति पत्र भेंट किए गये।
