भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न
भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न
संतोष योगी की खबर 99932 68143
भोपाल। जेएसजी चंदनबाला ग्रुप, भोपाल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में होली के रंगारंग माहौल के साथ समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही विदुषी महिलाओं का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर लगभग 20 महिलाओं को सम्मानित किया गया, जो अपने-अपने क्षेत्र में समर्पण और उत्कृष्टता के साथ कार्य कर रही हैं। इनमें डॉक्टर, इंजीनियर, सोशल वर्कर, कलाकार, शिक्षक एवं आर्किटेक्ट जैसी विभिन्न क्षेत्रों की महिलाएं शामिल रहीं। सभी ने समाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।
कार्यक्रम में पूर्व आईडी अमर जैन ग्रुप की संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती सुषमा गंगवाल, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सुधा काला, वर्तमान अध्यक्ष श्रीमती कल्पना के.एल. जैन, सचिव श्रीमती अंजना राजेश रावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती सुषमा देवेंद्र जैन, विदुषी महिला हेमलता कोठारी जैन, पीआरओ ममता जैन राखी बदना अनीता संगीता सहित अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं।
समारोह में रंग-गुलाल, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और आपसी सद्भाव के साथ होली का पर्व मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के योगदान को सम्मानित करना एवं समाज में उनकी भूमिका को प्रोत्साहित करना रहा।
अंत में सभी उपस्थित महिलाओं ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और इस प्रकार यह आयोजन सौहार्द एवं सम्मान के संदेश के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
