*पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा में विश्व जल दिवस किया गया जागरूकता शिविर का आयोजन*

*छात्र-छात्राओं ने पोस्टर पर उकेरी जल संरक्षण का संदेश देती तस्वीरें* 

 

भोपाल हेडलाइंस हरदा जिला ब्यूरो चीफ संजय योगी की खबर 7805953532 

 

चारूवा/माननीय म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर एवं माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष महोदय श्री अरविंद रघुवंशी जी के निर्देशन एवं सचिव जिला ,विधिक सेवा प्राधिकरण श्री चंद्रशेखर राठौर जी एवं माननीय न्यायाधीश एवं अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण श्री मोहित श्रीवास्तव जी तथा जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री सौरभ कुमार दुबे जी के मार्गदर्शन मे ग्राम चारूवा पीएम श्री नवोदय विद्यालय में विश्व जल दिवस के अवसर पर, जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें छात्र-छात्राओं के द्वारा जल संरक्षण पर पेंटिंग एवं स्लोगन विषय पर प्रतियोगिता आयोजित की गई।इस विषय पर छात्र-छात्राओं ने जल संरक्षण को प्रदर्शित करती हुई ड्राइंग तैयार की वही जल संरक्षण के बारे में अपने विचारो को पोस्टर के माध्यम से आकर दिया।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पेरालीगल वॉलिंटियर संजय गंगराड़े एवं संजय नामदेव के द्वारा बताया गया कि इस अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों को प्रेरित कर छात्र-छात्राएं स्वयं तो जल की बचत करें ही साथ ही अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करे।जल का संरक्षण हम लोग दिनचर्या के कार्यों से लेकर सोक पीट,रुफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम।बोरी बंधान,स्थानीय निकाय के साथ मिलकर छोटे छोटे स्टॉप डेम,नदी के भराव को कम करके और नदी की गाद निकालकर,घर में होने वाले पानी के अपव्यय को रोककर कर सकते है।छात्र छात्राएं लोगों को जागरूक करने के लिए अपने संस्थान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में रैलियां निकालकर,नुक्कड़ सभाएं लेकर, नुक्कड़ नाटक कर अपने दायित्व का निर्वहन कर सकते है।पानी की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए प्रदूषण को रोकें।जल संरक्षण के बारे में अपने परिवार और दोस्तों को जागरूक करें, साथ ही अधिक से अधिक अपने आसपास पौधा रोपण कर वातावरण को स्वच्छ एवं संतुलित बनाएं।आयोजन के दौरान विद्यालय की प्रभारी प्राचार्या श्रीमती सुनीता रंजीत के निर्देशन में सम्बन्धित विषय शिक्षक एवं शिक्षक अभिषेक यादव ने प्रतियोगिता आयोजित कराई और जल संरक्षण के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया।