भोपाल में 23 मार्च को निकलेगी विशाल चुनरी यात्रा, मां काली घाट मंदिर में 501 मीटर चुनरी होगी अर्पित

 संतोष योगी की खबर 999 32 68 143

भोपाल। सार्वजनिक श्री दुर्गा मंदिर, सरदार पटेल नगर कॉलोनी (भारत टाकीज के पास) के तत्वावधान में सोमवार, 23 मार्च 2026 को विशाल चुनरी यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ शाम 5:30 बजे से प्रारंभ होगा।

आयोजकों के अनुसार, चुनरी यात्रा का शुभारंभ श्री दुर्गा मंदिर, सरदार पटेल नगर कॉलोनी से किया जाएगा। यात्रा भारत टाकीज रोड से होते हुए मां काली घाट मंदिर पहुंचेगी, जहां 501 मीटर लंबी चुनरी मां काली को अर्पित की जाएगी।

इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

निवेदक:

सार्वजनिक श्री दुर्गा मंदिर, सरदार पटेल नगर कॉलोनी, भोपाल।