मध्यप्रदेश में सबसे कम उम्र के जिला अध्यक्ष बने राहुल शाह भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा हरदा की कमान सौंपी गई
मध्यप्रदेश में सबसे कम उम्र के जिला अध्यक्ष बने राहुल शाह भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा हरदा की कमान सौंपी गई
भोपाल हेडलाइंस हरदा जिला ब्यूरो चीफ संजय योगी की खबर 7805953532
सिराली।। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा प्रदेशभर में जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई, जिसमें सिराली नगर पंचायत के युवा पार्षद राहुल शाह को हरदा जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। खास बात यह है कि राहुल शाह प्रदेश के सबसे कम उम्र के जिला अध्यक्षों में शामिल हैं।
राहुल शाह की नियुक्ति से क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। उनकी सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए पार्टी ने यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।उनकी नियुक्ति पर केंद्रीय मंत्री एवं सांसद दुर्गादास उइके, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह, पूर्व मंत्री कमल पटेल, पूर्व विधायक संजय शाह सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने बधाई दी। इसके अलावा भाजपा मंडल अध्यक्ष एडवोकेट अनिल राजपूत, पथरोटा मंडल अध्यक्ष लड्डू पटेल, जिला उपाध्यक्ष जगदीश सिंह सोलंकी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
राहुल शाह की नियुक्ति को संगठन में युवाओं को अवसर देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
