बड़ी गौरव की बात है—बिटिया दीक्षा चौरसिया ने समाज का नाम रोशन किया : पूरन चौरसिया

संतोष योगी की खबर 9993268143

भोपाल।सिविल सेवा परीक्षा (आईएएस) 2025 में 44वीं रैंक प्राप्त कर चौरसिया समाज को गौरवान्वित करने वाली होनहार बिटिया दीक्षा चौरसिया के भोपाल आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। चौरसिया समाज भोपाल एवं चौरसिया तंबोली समाज विकास परिषद द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पूरन चौरसिया (राष्ट्रीय संगठन मंत्री) ने कहा कि यह पूरे समाज के लिए अत्यंत गौरव की बात है और दीक्षा की सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा है।

समिति द्वारा दीक्षा चौरसिया एवं उनके पिता रवि प्रसाद चौरसिया का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में गौरव चौरसिया, रमेश चंद चौरसिया, मुन्नालाल चौरसिया, निधि चौरसिया, विनोद चौरसिया, लक्ष्मण चौरसिया, सीताराम चौरसिया, दशरथ चौरसिया, शंकर चौरसिया, कैलाश चौरसिया, प्रियंका चौरसिया, नीलम चौरसिया, दुर्गेश चौरसिया सहित अनेक सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।