शतचंडी महायज्ञ व देवी आराधना से होता है परम कल्याण : पं. गंगा प्रसाद आचार्य

 

संतोष योगी की खबर 9993268143

 

भोपाल।तपोभूमि श्री उदासीन आश्रम, मंदिर मरघटिया महावीर में आयोजित शतचंडी महायज्ञ में मां भगवती स्कंद माता को मधु का भोग अर्पित किया गया। धार्मिक अनुष्ठानों के बीच श्रद्धालुओं में गहरी आस्था और उत्साह देखने को मिला।

यज्ञाचार्य पंडित गंगा प्रसाद आचार्य ने बताया कि श्री महंत 1008 कन्हैया दास जी महाराज उदासीन के मार्गदर्शन में महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान मां भगवती का विधिवत पूजन, अभिषेक, सहस्त्रार्चन, राजोपचार पूजा, संगीतमय महाआरती, पुष्पांजलि एवं कन्या-वटुक पूजन जैसे धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि शतचंडी महायज्ञ एवं देवी आराधना से विश्व कल्याण और भक्तों का परम कल्याण होता है। कार्यक्रम में वैदिक एवं पौराणिक विद्वानों द्वारा दुर्गा सप्तशती पाठ एवं बीज मंत्रों का जाप किया जा रहा है।

इस अनुष्ठान में पंडित नारायण प्रसाद शास्त्री, पंडित राधेश्याम शास्त्री, पंडित उमाशंकर शास्त्री, पंडित हरिप्रसाद शास्त्री, पंडित विष्णु प्रसाद शास्त्री, पंडित मनीष शास्त्री, पंडित पवन कुमार शास्त्री, पंडित सर्वेश कुमार त्रिपाठी, पंडित मनीष पारे सहित अनेक विद्वान सहभागी हैं।

साथ ही पंडित नवल किशोर मिश्रा, संत देवदास उदासीन, संत आकाश दास उदासीन एवं बटुक ब्रह्मचारी भी भगवती उपासना में संलग्न हैं। श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर पूजन-अर्चन कर धर्मलाभ अर्जित कर रहे हैं।

आश्रम में स्थित विभिन्न देवी-देवताओं के दर्शन एवं गौशाला में गौसेवा के माध्यम से भक्त अपने जीवन को धन्य बना रहे हैं।