बैरसिया में सड़क सुरक्षा को लेकर 15 दिवसीय जागरूकता अभियान शुरू, विधायक विष्णु खत्री को दी अग्रिम बधाई

संतोष योगी की खबर 9993268143

भोपाल/बैरसिया।बैरसिया विधानसभा क्षेत्र में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए भाजपा कार्यकर्ता एवं नाथ योगी समाज अध्यक्ष जितेंद्र नाथ योगी ने 15 दिवसीय सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान प्रारंभ किया है। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर दुर्घटनाओं में कमी लाना है।

इस अवसर पर जितेंद्र नाथ योगी ने बैरसिया विधायक विष्णु खत्री के निवास पहुंचकर उन्हें अग्रिम बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा अभियान से आमजन में जागरूकता बढ़ेगी और लोग सुरक्षित तरीके से यातायात नियमों का पालन करेंगे।

अभियान के तहत क्षेत्र में विभिन्न माध्यमों से लोगों को जागरूक किया जाएगा, जिससे दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाया जा सके और सुरक्षित यातायात को बढ़ावा मिल सके।