मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्यालय मंत्री बने रामबाबू यादव, भोपाल में हुआ भव्य स्वागत

संतोष योगी की खबर 9993268143

भोपाल। मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्यालय मंत्री बनाए जाने पर बड़े भैया रामबाबू यादव का राजधानी भोपाल स्थित प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

इस अवसर पर जितेंद्र नाथ योगी, अध्यक्ष नाथ संप्रदाय भोपाल, अपनी टीम के साथ पहुंचे और उन्हें पुष्पमाला पहनाकर शुभकामनाएं एवं बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया।

जितेंद्र नाथ योगी ने कहा कि रामबाबू यादव के अनुभव और सक्रिय कार्यशैली से संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी तथा पिछड़ा वर्ग समाज के हितों को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा।

रामबाबू यादव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और समाज के हित में निरंतर कार्य करते रहेंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।