आर विश्वकर्मा डिजिटल केबल टीवी नेटवर्क के संचालक श्री प्रमोद विश्वकर्मा के द्वारा श्री हिंदू उत्सव समिति की सदस्यता ग्रहण की गई
आर विश्वकर्मा डिजिटल केबल टीवी नेटवर्क के संचालक
श्री प्रमोद विश्वकर्मा के द्वारा श्री हिंदू उत्सव समिति की सदस्यता ग्रहण की गई
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल। श्री हिन्दू उत्सव समिति (रजि. 63), भोपाल द्वारा सनातनी सदस्यता अभियान 2026 का सदस्यता अभियान संपन्न हुआ
इस संबंध में समिति के उपाध्यक्ष हरीशंकर विश्वकर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान का उद्देश्य सनातन धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समाज में एकता, संस्कृति और संस्कारों को मजबूत करना है।कार्यक्रम में महामंडलेश्वर अनिला नन्द महाराज उदासीन अखाड़ा की गरिमामय उपस्थिति रही, जिससे आयोजन का धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व और भी बढ़ गया समिति के अध्यक्ष चन्द्रशेखर तिवारी ने बताया कि संगठन निरंतर धर्म, संस्कृति और संस्कार के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कार्य कर रहा है।इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि शैलेष साहू (पार्षद, वार्ड क्रमांक 15) सहित कई गणमान्य नागरिकों के उपस्थित रहे इस अवसर पर श्रीमती नीलू साहू संजय सोनी कमल रजक गोपाल शर्मा संतोष सोनी विपिन साहू रिंकू सेन प्रमोद विश्वकर्मा शरद ठाकुर गोविंद विश्वकर्मा हेमंत गुप्ता जगदीश ठाकुर साहिल आर मनीराम विश्वकर्मा सुनील अनिल बुंदेला आदि
