चंद्रशेखर तिवारी व बालिस्ता रावत ने डिप्टी कलेक्टर पीसी शाक्या को भंडारों में गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन ।
चंद्रशेखर तिवारी व बालिस्ता रावत ने डिप्टी कलेक्टर पीसी शाक्या को भंडारों में गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन ।
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल श्री हिन्दू उत्सव समिति रजि.63 भोपाल के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी व महामंत्री बालिस्ता रावत ने नवरात्रि, रामनवमी और हनुमान जन्मोत्सव के आयोजनों को निर्विघ्न संपन्न कराने हेतु डिप्टी कलेक्टर पीसी शाक्या को सौंपा ज्ञापन ।
चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि नवरात्रि, रामनवमी और हनुमान जन्मोत्सव पावन पर्वों पर आयोजित होने वाले भंडारों में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसलिए प्रशासन एलपीजी गैस की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करें, गैस एजेंसियों को निर्देशित किया जाए कि भंडारों के लिए आवेदन करने वाले आयोजकों को प्राथमिकता के आधार पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं, ताकि श्रद्धालुओं की सेवा में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो और धार्मिक उत्सव पूर्ण श्रद्धा एवं गरिमा के साथ संपन्न हो सकें ।
ज्ञापन सौंपने वालों में समिति के उपाध्यक्ष दिलीप गुप्ता, मंत्री हरीओम शर्मा व अमित भार्गव, विरेंद्र दुबे, विनय शुक्ला उपस्थित थे ।
