बालिस्ता रावत व मंजू श्रीवास्तव ने संबोधित कर विद्यारंभ प्रमाण पत्र किया वितरण ।

       

 

 

संतोष योगी की खबर 9993268143

 

भोपाल भारतीय जनता पार्टी भोपाल के पूर्व सह मीडिया प्रभारी व बजरंग हम्माल श्रमिक संघ के प्रदेश अध्यक्ष बालिस्ता रावत ने देवी सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन कर विद्यारंभ कार्यक्रम का किया प्रारंभ । एकीकृत बाल विकास योजना, आंगनबाड़ी चांदबड पर्यवेक्षक मंजू श्रीवास्तव व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बालिस्ता रावत का तिलक लगाकर व गुलदस्त भेंटकर किया स्वागत । पर्यवेक्षक मंजू श्रीवास्तव का आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत ।

      मंजू श्रीवास्तव ने संबोधित कर बताया कि आंगनवाड़ी केंद्रों द्वारा आयोजित विद्यारंभ कार्यक्रम 5-6 वर्ष की आयु के बच्चों की अनौपचारिक से औपचारिक स्कूली शिक्षा करने वाली एक विशेष पहल है, कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को विद्यारंभ प्रमाण पत्र वितरण किए जा रहे हैं, कार्यक्रम बच्चों को पढ़ाई की ओर प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित किया गया है । 

      बालिस्ता रावत ने संबोधित कर बताया कि धर्म ग्रंथों के अनुसार संस्कारों और शिक्षा से व्यक्ति का जीवन संवर जाता है, जब बच्चा शिक्षा ग्रहण करने के योग्य हो जाता है तब विद्यारंभ संस्कार किया जाता है, सोलह संस्कारों में नौवां स्थान विद्यारंभ संस्कार का होता है, इसी क्रम को आंगनबाड़ीयों के अधिकारियों के द्वारा शासन के मंशानुरूप विद्यारंभ कार्यक्रम का आयोजन कर प्रमाण पत्र वितरण किया जा रहा है, विद्यारंभ संस्कार के जरिए बच्चों को शिक्षा और ज्ञान के प्रति जागरुक किया जाता है, बच्चें स्कूल जाने से पहले वह सामान्य शिष्टाचार अपने घर में रहकर अपने माता-पिता, परिजनों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से सीखता है, विद्यारंभ संस्कार के माध्यम से बच्चे की रुचियों को ज्ञान और विद्या की ओर अग्रसर किया जाता है. साथ ही उनमें सामाजिक और नैतिक गुण आएं इसके लिए भी प्रार्थना की जाती है ।

       बालिस्ता रावत व मंजू श्रीवास्तव के द्वारा प्रमाण पत्र वितरण से पूर्व बच्चों को देवी सरस्वती का स्मरण कराया व बच्चों को तिलक लगाकर माला पहनाकर विद्यारंभ प्रमाण पत्र वितरण किया ।

        नरेला विधानसभा वार्ड 76 के उड़िया बस्ती आंगनबाड़ी केंद्र न.442 की कार्यकर्ता शारदा बमरेले के नेतृत्व 17 प्रमाण पत्र तथा गोविंदपुरा विधानसभा वार्ड 73 के शिवनगर कालोनी फेस 1,2,3 के चांदबड़ परियोजना (भानपुर) आंगनबाड़ी केंद्र न.372 की कार्यकर्ता रचिता दुबे, केंद्र न.335 की कार्यकर्ता सुषमा विश्वकर्मा, केंद्र न.371 की कार्यकर्ता सरोज कोरी, केंद्र न.1046 की कार्यकर्ता कामनी गोयल, केंद्र न.1097 की कार्यकर्ता ज्योति प्रजापति, केंद्र न.1098 की कार्यकर्ता सुनीता सौर के संयुक्त कार्यक्रम में विद्यारंभ के 55 प्रमाण पत्र वितरण किए गए ।