सवर्ण अधिकारी-कर्मचारी संगठन में बड़ा विस्तार, राज शर्मा उर्फ़ राजू धामी बने प्रदेश उपाध्यक्ष

संगठन में नई जिम्मेदारी: राज शर्मा उर्फ़ राजू धामी को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त, तत्काल प्रभाव से लागू आदेश

संतोष योगी की खबर 9993268143

भोपाल।सवर्ण अधिकारी एवं कर्मचारी संगठन, मध्यप्रदेश में संगठनात्मक विस्तार के तहत महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अजय तिवारी ने प्रांतीय संरक्षिका आई एस वीणा घाणेकर तथा प्रांतीय सलाहकार सदस्य आई एस नरेंद्र सिंह परमार की सहमति से राज शर्मा उर्फ़ राजू धामी को संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

जारी आदेश के अनुसार यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। संगठन नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि नव नियुक्त पदाधिकारी अपने अनुभव और कार्यक्षमता के आधार पर संगठन को नई दिशा देंगे।

प्रदेश अध्यक्ष अजय तिवारी ने कहा कि संगठन कर्मचारियों के हितों के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है, ऐसे में सक्रिय एवं समर्पित पदाधिकारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

नव नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष ने संगठन नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।