भोपाल में रामनवमी पर भव्य “श्री रामजन्मोत्सव” का आयोजन 27 मार्च को

संतोष योगी की खबर 9993268143

भोपाल। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के पावन प्रकटोत्सव (रामनवमी) के अवसर पर राजधानी भोपाल में 27 मार्च 2026, शुक्रवार को “श्री रामजन्मोत्सव” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन “रामोत्सव हिंदू सांस्कृतिक उत्सव समिति” द्वारा रघुवंशी समाज के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है, जो पिछले चार वर्षों से सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही है।

समिति के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य संपूर्ण हिन्दू समाज को एकता, आदर्श, मर्यादा और संस्कारों के सूत्र में जोड़ना तथा भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन मूल्यों का प्रसार करना है। आयोजन को आध्यात्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक संगम के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा, जिसमें नई पीढ़ी को भी जोड़ने का विशेष प्रयास रहेगा।

कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार है:

सुबह 10:00 से 12:00 बजे: श्रीराम जन्मोत्सव पूजन, संगीतमय सुंदरकांड एवं राम स्तुति

दोपहर 2:00 से 5:00 बजे: भजन संध्या एवं प्रख्यात कलाकारों द्वारा प्रस्तुति

शाम 5:00 से 5:30 बजे: साफा बंधाई एवं शोभायात्रा की तैयारी

शाम 5:30 से 7:30 बजे: भव्य शोभायात्रा (निर्धारित मार्गों से)

शाम 7:30 से 8:00 बजे: महा आरती

रात्रि 8:00 बजे से: प्रसादी (स्वरूचि भोज)

आयोजन स्थल:

रघुवंशी समाज भवन, जवाहर चौक, भोपाल

कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (मिंटो हॉल), भोपाल

शोभायात्रा का मार्ग रोशनपुरा चौराहा, टॉप एंड टाउन, टीटी नगर थाना, रंगमहल चौराहा होते हुए जवाहर चौक स्थित रघुवंशी भवन तक निर्धारित किया गया है।

समिति ने सभी धर्मप्रेमियों और समाजसेवियों से सपरिवार इस आयोजन में शामिल होकर प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव की गरिमा और उल्लास में सहभागी बनने की अपील की है।

(रामोत्सव हिंदू सांस्कृतिक उत्सव समिति, भोपाल)