जिला स्तरीय बैठक 26 मार्च को, अतिथि शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य

भोपाल हेडलाइंस हरदा जिला ब्यूरो चीफ संजय योगी की खबर 7805953532

सिराली/हरदा। जिले के समस्त अतिथि शिक्षकों के लिए 26 मार्च 2026 को जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया जा रहा है। यह बैठक सिराली स्थित सांई मंदिर परिसर में दोपहर 3:30 बजे से प्रारंभ होगी। बैठक में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी भी शामिल होंगे।

आयोजकों ने बताया कि 29 एवं 30 मार्च को प्रस्तावित आंदोलन की रूपरेखा को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी। ऐसे में जिले के सभी अतिथि शिक्षक भाईयों एवं अतिथि शिक्षिका बहनों की उपस्थिति अनिवार्य रखी गई है।

आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों ने सभी से अपील की है कि वे अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर बैठक को सफल बनाएं। उन्होंने एकजुटता का संदेश देते हुए कहा, “कोई भ्रम नहीं, कोई संदेह नहीं, हम सब एक हैं।”

बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष सादिक खान (आजाद अतिथि संघ), वशिष्ठ यादव (अतिथि शिक्षक समन्वय समिति), जयश्री पाल (महिला समन्वय समिति) एवं नीलेश कुमार सोनी (अतिथि शिक्षक संघ BMS) ने संयुक्त रूप से यह सूचना जारी की है।