गायत्री शक्तिपीठ भोपाल में नवरात्रि महापर्व 27 मार्च को 24 कुंडी गायत्री महायज्ञ एवं राम जन्मोत्सव के साथ मनाया जाएगा।
गायत्री शक्तिपीठ भोपाल में नवरात्रि महापर्व 27 मार्च को 24 कुंडी गायत्री महायज्ञ एवं राम जन्मोत्सव के साथ मनाया जाएगा।
संतोष योगी की खबर 99932 68 143
भोपाल। पावन चैत्र नवरात्रि महापर्व के अंतर्गत गायत्री शक्तिपीठ भोपाल में गायत्री परिवार के शताब्दी वर्ष में पिछले 9 दिनों से चल रहे गायत्री मंत्र जप एवं विविध आध्यात्मिक अनुष्ठानों का समापन 27 मार्च को भव्य 24 कुंडी गायत्री महायज्ञ के साथ किया जाएगा। इस अवसर पर राम जन्मोत्सव भी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय संस्कृति एवं संस्कार परंपरा के अनुरूप निःशुल्क दीक्षा संस्कार विशेष रूप से संपन्न कराया जाएगा। साथ ही विभिन्न संस्कार भी श्रद्धालुओं के कराए जाएंगे।
गायत्री परिवार भोपाल ने समस्त भोपालवासियों से विनम्र निवेदन है कि वे इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर यज्ञ, संस्कार एवं राम जन्मोत्सव में सहभागी बनें तथा आध्यात्मिक पुण्य लाभ अर्जित करें।
सामूहिक अनुष्ठान की पूर्णाहुति
आज 26 मार्च 2026 को युवा भाई बहनों दारा नवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत आयोजित सवा लाख गायत्री मंत्र जप अनुष्ठान की पूर्णाहुति श्री राम स्मृति उपवन में मां गायत्री एवं सविता देवता को विश्व शांति एवं कल्याण की भावना से जल अर्पित सामूहिक रूप से संपन्न की। इस अवसर
आज 6/3/26 को पंच कुंडी महायज्ञ।
गायत्री चेतना केंद्र कोलार भोपाल में भी साधकों द्वारा पंच कुंडी गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। यहां कोलार क्षेत्र के साधक भाई-बहनों ने अपने सवा लाख गायत्री मंत्र जप अनुष्ठान की पूर्णाहुति विश्व कल्याण, विश्व में सुख-शांति की स्थापना के संकल्प के साथ यज्ञ देव को समर्पित की।
इस आयोजन की व्यवस्थाओं की जानकारी श्री श्याम शर्मा जी द्वारा दी गई। यज्ञ का सफल संचालन कर्मकांड वरिष्ठ श्री हरिनारायण सेन एवं देवेंद्र श्रीवास्तव की टीम द्वारा संपन्न कराया गया।व्यवस्थापक गायत्री शक्तिपीठ भोपाल ने
सभी श्रद्धालुजन 27 मार्च को प्रातः से आयोजित 24 कुंडी गायत्री महायज्ञ एवं राम जन्मोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में आमंत्रण कर उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की
