भोपाल में पूर्व बाल मूखी हनुमान जयंती समारोह का आयोजन, भक्तों के लिए भंडारा एवं महाप्रसादी वितरण
भोपाल में पूर्व बाल मूखी हनुमान जयंती समारोह का आयोजन, भक्तों के लिए भंडारा एवं महाप्रसादी वितरण
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल:/नगर के पूर्ण प्राचीन हनुमान मंदिर में 2 अप्रैल 2026 को 24वें वर्षिक हनुमान जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर पूरे दिन भक्तजन हनुमान जी की पूजा-अर्चना में शामिल होंगे और रात्रि में भजन संध्या का आनंद लेंगे।
1 अप्रैल 2026 को रात्रि ज्योति जागरण एवं भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। वहीं 2 अप्रैल 2026 को भंडारा एवं महाप्रसादी वितरण का कार्यक्रम रखा गया है, जो दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक खेडापति हनुमान मंदिर परिसर, न्यू शिवनगर, जब्बूरी मैदान भैर, भोपाल में संपन्न होगा।
इस आयोजन के मार्गदर्शक भगवान शंकर, संरक्षक श्री हनुमान जी महाराज, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी जी, अध्यक्ष श्री रामचन्द जी, सचिव कुबेर जी और आयोजक समस्त भक्तजन रहेंगे।
समारोह में प्रमुख व्यक्तियों के रूप में राजबालु शर्मा, रमेश यादव, विनोद शर्मा, दीपा सिंह, समरेंद्र सिंह सूर्यवंशी, श्री. अडलक, रमेश चंद जांगड़ा, राहुल त्रिपाठी, डॉ. प्रकाश वर्मा, बोनी पासवान, देवकांत वर्मा, मुकुलनाथ, बलीराम पटेल, नरेश जाटेन, अमित गुप्ता और ओम प्रकाश उपस्थित रहेंगे।
आयोजकों की ओर से सभी भक्तों से आह्वान किया गया है कि वे हनुमान जयंती में उपस्थित होकर धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में भाग लें।
समारोह के प्रमुख आयोजक दुलीचंद मेघवाल ने कहा कि हनुमान जयंती पर हर वर्ष की तरह इस बार भी भक्तजन सादर आमंत्रित हैं।
