इको-फ्रेंडली अंदाज में मनाया गया मनोज विश्वकर्मा का जन्मदिन तरबूज काटकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
इको-फ्रेंडली अंदाज में मनाया गया मनोज विश्वकर्मा का जन्मदिन तरबूज काटकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल गोविंदपुरा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री एवं समाजसेवी मनोज विश्वकर्मा का जन्मदिन इस बार अनोखे और पर्यावरण हितैषी तरीके से मनाया गया। इस पहल ने क्षेत्र में सकारात्मक संदेश देते हुए लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
जन्मदिन के अवसर पर केक की जगह तरबूज काटा गया तथा उपस्थित लोगों को संतरे वितरित किए गए। कार्यक्रम में शामिल साथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय कदम बताया।
इस अवसर पर मनोज विश्वकर्मा ने कहा कि हमें अपने खास अवसरों को भी प्रकृति के अनुकूल तरीके से मनाना चाहिए, जिससे प्रदूषण कम होगा और समाज में जागरूकता बढ़ेगी।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय साथी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए इस पहल को प्रेरणादायक
बताया।
