नवरात्रि पर पिपलिया साकेत नगर में निकली भव्य चुनरी यात्रा, बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल

संतोष योगी की खबर 9993268143

भोपाल के वार्ड 57 स्थित पिपलिया साकेत नगर में नवरात्रि के पावन अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विशाल चुनरी यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रीना राजपूत द्वारा किया गया, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस धार्मिक आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में रविंद्र साहू (झूमर बाला) उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक गिरीश साहू एवं रितेश सोनी रहे। आयोजन में गोविंदपुरा विधानसभा के युवा कांग्रेस अध्यक्ष रितेश सोनी एवं गोविंदपुरा युवा ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस देवेंद्र साहू शंभू साहू भूतपूर्व सैनिक, संतोष साहू राज भी उपस्थिति रहे 

चुनरी यात्रा के दौरान श्रद्धालु माता के जयकारों के साथ पूरे क्षेत्र में भक्ति भाव से सराबोर नजर आए। यात्रा में महिलाओं, युवाओं और बच्चों की बड़ी भागीदारी रही, जिससे पूरे इलाके में धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा। इस अवसर पर समिति के सदस्य गोपाल राजपूत सोनू राजपूत लकी गढ़वाल नागेश राजपूत निक्की ठाकुर आदि