नवरात्रि में कायस्थ परिवारों का संकल्प: माँसाहार त्याग कर अपना रहे शाकाहार

संतोष योगी की खबर 9993268143

नवरात्रि मे कायस्थ परिवार ले रहे है माँसाहार खान-पान मुक्त का संकल्प।कायस्थ बंधु समिति शाकाहार परिवारो को दे रही चित्रगुप्त सम्मान।भोपाल। नवरात्रि दिनो मे राजधानी भोपाल के विभिन्न क्षेत्रो मे घर घर जाकर कायस्थ बंधु समिति माँसाहार और नशा.मुक्त महाअभियान चला रही है।पिछले छह दिनो मे बीस परिवार जो शाकाहार अपना रहे चित्रगुप्त सम्मान से सम्मानित हो चुके है।इसी कडी मे बुधवार को बाग मुगालिया एरिया कादंबिनी कालोनी मे श्रीमति मंजू के सी सक्सेना के घर पर सम्मान कार्यक्रम रखा गया है।इस सम्मान कार्यक्रम मे परिवार के सभी सदस्य शामिल हुए है।कायस्थ बंधु समिति के अध्यक्ष गिरीश.श्रीवास्तव ने परिवार के सदस्यो को माँसाहार खान-पान मुक्त महाअभियान मे शामिल होने पर पीले गमछे पहनाकर चित्रगुप्त तस्वीर,प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।ये परिवार विगत लम्बे समय से माँसाहार और नशा.मुक्त मुक्त अभियान का समर्थन करे है।समिति द्वारा किये जा रहे सम्मान कार्यक्रमो से समाज मे हो रहे सकारात्मक बदलाव को लेकर प्रयासो की सराहना भी हो रही है।कायस्थ समाज अंडे माँस त्याग कर.शाकाहार भोजन करे इसके.लिए उद्देश्यपूर्ण कार्य किये जा रहे है।अभियान संयोजक गिरीश.श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तक भोपाल से दो सौ के लगभग कायस्थ परिवार माँसाहार खान-पान मुक्त अभियान से जुड चुके है।कायस्थ बंधु समिती का लक्ष्य एवम उद्देश्यपूर्ण संकल्प सम्पूर्ण कायस्थ समाज को शाकाहार बनाने का है।जीव दया और सात्विक जीवन शैली को कायस्थ समाज अपनाये इसी उद्देश्य को लेकर अभियान चलाया जा रहा है।