गुरु गोरखनाथ जयंती पर विशेष चित्र प्रकाशन को लेकर शुभकामना संदेश जारी

भोपाल हेडलाइंस संतोष योगी की खबर 9993268143

रतलाम। नगर पालिक निगम रतलाम के पार्षद एवं अपील समिति सदस्य परमानंद योगी पंडित द्वारा अखिल भारतवर्षीय नाथ समाज इंदौर के सराहनीय प्रयासों की प्रशंसा करते हुए एक शुभकामना संदेश जारी किया गया है।

जारी संदेश में उन्होंने बताया कि समाज के पदाधिकारियों के अथक प्रयासों से नाथ संप्रदाय के आराध्य देव महायोगी भगवान गुरु गोरखनाथ जी के प्रकट उत्सव (1 मई 2026) के अवसर पर उनके चित्र का विशेष प्रकाशन किया जा रहा है। इस कार्य में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री विजय नाथ राठौड़, श्री लेखराज जोगी एवं अन्य साथियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

परमानंद योगी ने कहा कि यह पहल न केवल नाथ समाज के लिए, बल्कि पूरे समाज के लिए गर्व का विषय है। इससे नई पीढ़ी को अपने आराध्य एवं संस्कृति से जुड़ने की प्रेरणा मिलेगी।

उन्होंने इस उत्कृष्ट एवं प्रेरणादायी कार्य के लिए अखिल भारतवर्षीय नाथ समाज इंदौर के सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।