हेवू बीएमएस द्वारा ‘शक्ति सम्मान’ कार्यक्रम सम्पन्न, मातृ शक्ति का हुआ गौरवपूर्ण सम्मान
हेवू बीएमएस द्वारा ‘शक्ति सम्मान’ कार्यक्रम सम्पन्न, मातृ शक्ति का हुआ गौरवपूर्ण सम्मान
संतोष योगी की खबर 9993268143
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रमो की श्रृंखला में जुमड़े भवन महात्मा गांधी चौराहा,हेवू बीएमएस कार्यालय में शक्ति सम्मान का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । इस कार्यक्रम में बीएचईएल की उन मातृ शक्तियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के बूते सप्ताह के सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी तथा छमाही सर्वश्रेष्ठ कर्मचारियों की श्रेणी में अपना नाम दर्ज करवाया।बीएचईएल में इंजीनियरिंग,उत्पादन,क्वालिटी इत्यादि विभागों में कार्य कर रही अनेक मातृ शक्तियों को इस कार्यक्रम में समानित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रही डॉ सुनन्दा सिंह रघुवंशी,विशिष्ट अतिथि सुश्री मेघा दुबे, सारस्वत अतिथि रही श्रीमती आभा पांडे।मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रत्येक महिला को अब जीजाबाई बनने की आवश्यकता है क्योंकि यदि जीजाबाई नही होगी तो शिवाजी कहाँ से जन्म लेंगे?विभाग प्रमुख कमलेश नागपुरे ने उपस्थित मातृ शक्ति को साधुवाद प्रेषित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बीएमएस मेडिकल कमेटी की सदस्य सी राधा ने की।कार्यक्रम का संचालन श्रीमती किरण धामने ने किया।आभार प्रदर्शन श्रीमती प्रेमलता व्यास द्वारा किया गया।कार्यक्रम में सम्मानित होने वाली महिलाओं में मुख्यतःप्रेमलता व्यास,कविता सोनी,सरिता राजुरकर,पूनम भोय, ओमेश्वरी बिसेन,सुनीता चौहान,नम्रता शर्मा,विजयलक्ष्मी,नीतू सोनी,प्रीति प्रजापति,स्वाति शाक्य,यास्मीन,रखी कासदे, श्वेता कैथल,पिंकी मिश्र,साथी शाह और बड़ी संख्या में महिलाएँ उपस्थित रही।
