अयोध्या नगर के श्रीराम जानकी सिद्ध हनुमान मंदिर में राम जन्मोत्सव की तैयारियां तेज, 27 मार्च को सुंदरकाण्ड पाठ व भंडारा

 

संतोष योगी की खबर 999 3268 143 

 

अयोध्या नगर भोपाल में स्थित श्रीराम जानकी सिद्ध हनुमान मंदिर में राम जन्मोत्सव की तैयारी चलती हुई। अखण्ड रघुवंशी समाज कल्याण महापरिषद द्वारा कल प्रातः 10 बजे से श्री सुन्दरकाण्ड पाठ आयोजन किया जाएगा और दोपहर 12 बजे प्रभु आरती फिर भंडारा प्रसादी वितरण.. .. अखण्ड रघुवंशी समाज कल्याण महापरिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता बलवंत सिंह रघुवंशी एवं प्रदेश संगठन मंत्री मुकेश रघुवंशी मिनाल द्वारा बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति भगवान श्रीराम जी का प्रकटोत्सव बड़े ही धूम धाम उत्साह उमंग के साथ मनाया जाता है। इस मन्दिर के संस्थापक ब्रह्मलीन पूज्य गुरुदेव श्री काशीदास जी महाराज ने 37 वर्ष तक अन्न ग्रहण नहीं किया था। वर्तमान में मन्दिर महंत पूज्य श्री रामदास जी महाराज हैं पुजारी श्री चंद्रहंस राजौरिया जी व्यवस्थाएं देखते हैं। यह मन्दिर 3 एकड़ जमीन में बनाया गया है । मुकेश रघुवंशी ने बताया कि भगवान श्रीराम मन्दिर अयोध्या धाम उत्तर प्रदेश के लिए रघुवंशी समाज ने 15 जनवरी 2019 दिन मंगलवार मकर संक्रांति पर्व से हनुमान चालीसा पाठ आयोजन किया गया था जो मन्दिर निर्माण तक निर्बाध रूप से चलता रहा था। जिस दिन देश के प्रधानमंत्री जी ने भूमि पूजन किया उस दिन भी इसी श्रीराम जानकी मंदिर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। फिर इसी श्रीराम जानकी सिद्ध हनुमान मंदिर अयोध्या नगर भोपाल से अयोध्या धाम उत्तर प्रदेश तक 6 सितम्बर 2019 को 400 चार पहिया वाहन रैली निकाल कर रघुवंशी समाज ने अपनी आवाज़ उठाई। और भगवान श्रीराम जन्मोत्सव पिछले 15 वर्षों से इसी श्रीराम जानकी मंदिर पर आयोजित किया जाता है उसी कड़ी में कल 27 मार्च को श्रीराम जन्म महोत्सव मनाया जाएगा शुरुआत प्रातः 10 बजे संगीतमय श्री सुंदकाण्ड से होगी भजन होंगे दोपहर ठीक 12 बजे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम जी की आरती होगी उसके बाद सभी समाजों के आम जन मानस को भगवान श्रीराम जी की भंडारा प्रसादी का वितरण किया जाएगा। ..