48 घंटे में हटेंगी अवैध बाइक टैक्सी और कारें, परिवहन अधिकारी ने दिए निर्देश
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल टैक्सी चालक संघ सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ की महत्वपूर्ण बैठक परिवहन अधिकारी जितेन्द्र शर्मा तथा Ola, Uber और Rapido के क्षेत्रीय अधिकारियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।
बैठक में टैक्सी चालक संघ द्वारा 20 सूत्रीय मांगों को लेकर परिवहन अधिकारी को मांग पत्र सौंपा गया। संघ ने शहर में अवैध रूप से संचालित बाइक टैक्सी एवं बिना वैध अनुमति चल रही कारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
इस दौरान परिवहन अधिकारी जितेन्द्र शर्मा ने कंपनियों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि वे 48 घंटे के भीतर अपने ऐप से अवैध बाइक टैक्सी तथा अवैध रूप से संचालित कारों को हटाएं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को किसी भी स्थिति में प्लेटफॉर्म पर संचालन की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही संघ की अन्य मांगों के निराकरण के लिए कंपनियों के उच्च अधिकारियों के साथ शीघ्र बैठक कर समाधान किया जाएगा।
संघ पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि मांगों का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आगे आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।

संतोष योगी की खबर 9993268143