भोपाल: ईदगाह मस्जिद की पार्किंग में टावर लगाने का विरोध, AIM के प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
भोपाल: ईदगाह मस्जिद की पार्किंग में टावर लगाने का विरोध, AIM के प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
संतोष योगी की खबर 999 3268 143
भोपाल: राजधानी भोपाल की ईदगाह मस्जिद की पार्किंग में एयरटेल का टावर लगाने के प्रस्ताव के विरोध में आज समुदाय ने एकजुट होकर प्रशासन के सामने अपनी बात रखी। इस अवसर पर एआईएम के प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान ने भी उपस्थित होकर टावर लगाने के प्रस्ताव का विरोध किया।
मोहसिन अली खान ने कहा कि “मस्जिद और उसके आस-पास की जमीन पर किसी भी प्रकार का कब्जा या निर्माण समुदाय की भावनाओं को आहत कर सकता है। हम सभी समुदाय मिलकर किसी भी अवैध कार्रवाई के खिलाफ आवाज उठाएंगे।” उन्होंने कहा कि यदि मस्जिद की जमीन पर किसी भी प्रकार की अनधिकृत गतिविधि होती है, तो उसका विरोध किया जाएगा।
कार्यक्रम में शामिल लोगों ने मस्जिद में नमाज़ पढ़ने के बाद शांति और संयम के साथ प्रशासन को अपनी चिंताओं से अवगत कराया। इस दौरान समुदाय के लोग सक्रिय रूप से अपनी बात रख रहे थे और टावर लगाने के प्रस्ताव पर चिंता जताई।
आयोजन के दौरान सभी पक्षों द्वारा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित विरोध करने की कोशिश की गई। प्रशासन ने उपस्थित लोगों को आश्वस्त किया कि सभी कानूनी और सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन किया जाएगा।
