ईदगाह मस्जिद की जमीन पर टावर निर्माण का विरोध, AIMIM प्रदेश अध्यक्ष ने रुकवाया काम
ईदगाह मस्जिद की जमीन पर टावर निर्माण का विरोध, AIMIM प्रदेश अध्यक्ष ने रुकवाया काम
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल / मध्य प्रदेश – राजधानी भोपाल की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद की पार्किंग में मोबाइल टावर लगाने को लेकर विवाद गहरा गया है। वक्फ बोर्ड द्वारा टेंडर जारी कर भर्तिआ एयरटेल को टावर लगाने की अनुमति दिए जाने के बाद आज निर्माण कार्य शुरू किया गया।
इस पर एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान ने मौके पर पहुंचकर कड़ा विरोध किया और निर्माण कार्य को तत्काल रोकवाया। मोहसिन अली खान ने कहा कि वक्फ संपत्ति पर किसी भी तरह का व्यावसायिक उपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
स्थानीय पुलिस प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने और निर्माण कार्य जारी रखने की कोशिश की, लेकिन मोहसिन अली खान और उनके समर्थकों का विरोध लगातार जारी रहा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक जेसीबी मशीन हटाकर काम पूरी तरह बंद नहीं किया जाता, वे अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे। उनके सख्त तेवर को देखते हुए अंततः जेसीबी मशीन को मौके से हटा दिया गया और निर्माण कार्य रोक दिया गया।
मोहसिन अली खान ने कहा,
"वक्फ की जमीन हमारी अमानत है। मदरसे, मस्जिदें, खानकाह और कब्रिस्तान की एक इंच जमीन भी किसी को नहीं लेने दी जाएगी। इसकी हिफाजत के लिए हमें जो भी कीमत चुकानी पड़े, हम पीछे नहीं हटेंगे।"
