मध्य प्रदेश बिजली कर्मचारी महासंघ ने आंदोलन को सुदृढ़ बनाने हेतु अति महत्वपूर्ण बैठक की
मध्य प्रदेश बिजली कर्मचारी महासंघ ने आंदोलन को सुदृढ़ बनाने हेतु अति महत्वपूर्ण बैठक की
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल में मध्य प्रदेश बिजली कर्मचारी महासंघ के कार्यालय में आज 27 मार्च 2026 को अति महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय मंत्री एवं सह प्रभारी ऊर्जा क्षेत्र श्री अरविंद मिश्रा और प्रदेश संयुक्त महामंत्री श्री आशीष सिंह उपस्थित रहे। इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक शुक्ला, प्रदेश महामंत्री श्री सुशील कुमार पांडे, तथा महासंघ की पांचों कंपनियों के महामंत्री श्री संदीप त्रिपाठी (मध्य क्षेत्र), श्री मणिराज विश्वकर्मा (पूर्व क्षेत्र), श्री भगवान श्रीवास्तव (पश्चिम क्षेत्र) और श्री पंकज पवार (उत्पादन) ने भी बैठक में भाग लिया।
श्री अरविंद मिश्रा का कार्यालय आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया, जबकि प्रदेश अध्यक्ष एवं महामंत्री का पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र से सम्मान किया गया। बैठक में वर्तमान प्रदेशव्यापी आंदोलन को और अधिक प्रभावी बनाने और सभी जिलों में मजबूती से चलाने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में पांचों महामंत्रियों ने एक स्वर में कहा, “इस बार करना है मगर डरना नहीं है। आंदोलन को सशक्त बनाने और विरोध को तेज करने के लिए हम कारावास तक के लिए तैयार हैं।” सभी पदाधिकारियों ने इस निर्णय का समर्थन किया और एकजुटता बनाए रखने का संकल्प लिया।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आगामी 2 अप्रैल को प्रदेश के सभी 55 जिलों में धरने आयोजित किए जाएंगे, जबकि 16 अप्रैल को भोपाल में समस्त जिलों से आए हुए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक सभी मांगों की पूर्ति नहीं हो जाती।
