गंगाधर बारस्कर का जन्मदिन धूमधाम से मनाया, कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं

 

संतोष योगी की खबर 999 3268 143

 

भोपाल। परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश सचिव गंगाधर बारस्कर का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनका स्वागत किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माहेन्द्र सिंह रावत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अक्षय गोठी, राष्ट्रीय सह प्रभारी दुर्गा प्रसाद कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष बसंत सिंह बैंस, लालजी जोहरी, जिला सचिव दिलीप कुमार सहित संदीप पाराशर, संजय श्रीवास्तव, आषीश राय, राजकुमार धाहिया एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने गंगाधर बारस्कर के सामाजिक एवं संगठनात्मक योगदान की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।