Darbhanga से Delhi जाने वालों के लिए अलर्ट! बदले रूट से चलेगी स्पेशल ट्रेन
दरभंगा। से नई दिल्ली के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का रूट बदल दिया गया है। इस रूट पर चलने वाली ट्रेनें इन दिनों विलंब से चल रही हैं। रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक, मैरवा–गोरखपुर रेल मार्ग पर बनकट्टा स्टेशन के समपार संख्या 101 पर सबवे निर्माण के लिए गार्डर की लॉन्चिंग और डी-लॉन्चिंग का कार्य किया जाना है। इसके तहत लिमिटेड हाइट को बढ़ाने का भी काम किया जाएगा। इसी कारण कुछ ट्रेनों के रूट में परिवर्तन किया गया है।
बदल गया ट्रेनों का रूट
इस निर्माण कार्य को लेकर रेलवे ने कई ट्रेनों के मार्ग और समय में आंशिक बदलाव किया है। इसी क्रम में 30 मार्च को चलने वाली ट्रेन संख्या 032569 दरभंगा–नई दिल्ली विशेष ट्रेन को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। यह ट्रेन सिवान, थावे, कप्तानगंज होते हुए गोरखपुर कैंट रोड स्टेशन के रास्ते अपने गंतव्य तक जाएगी।
सफर पर असर तय
वहीं, 02563 बरौनी–नई दिल्ली विशेष ट्रेन को लगभग 15 मिनट नियंत्रित करके चलाया जाएगा। इसके अलावा 15034 लखनऊ जंक्शन–पाटलिपुत्र एक्सप्रेस करीब 35 मिनट की देरी से संचालित की जाएगी। रेलवे के अनुसार, 31 मार्च को चलने वाली ट्रेन संख्या 15532 अमृतसर–सहरसा एक्सप्रेस तथा 3 अप्रैल को चलने वाली ट्रेन संख्या 15737 को भी करीब 5 मिनट नियंत्रित करके चलाने का निर्णय लिया गया है। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा करने से पहले अपने ट्रेन की टाइम टेबल स्थिति की अवश्य जानकारी ले लें, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
