“तेरे इश्क में”, “सजना रे”, “दिल ये ठहर सा गया” की आवाज़ भोपाल में गूंजेगी

30 मार्च को राधारमण समूह के वार्षिक महोत्सव ‘विहान’ में प्रस्तुति देंगी पार्श्व गायिका अभिनंदा सरकार

संतोष योगी की खबर 9993268143

भोपाल। “तेरे इश्क में”, “सजना रे”, “दिल ये ठहर सा गया” जैसे लोकप्रिय गीतों को अपनी आवाज़ देने वाली प्रसिद्ध पार्श्व गायिका अभिनंदा सरकार 30 मार्च को भोपाल में प्रस्तुति देंगी। वे राधारमण समूह के वार्षिक तकनीकी-सांस्कृतिक महोत्सव ‘विहान’ में फिल्मी गीतों की संगीतमय प्रस्तुति देंगी।

समूह के रातीबड़ परिसर में आयोजित तीन दिवसीय ‘विहान’ महोत्सव के अंतर्गत 30 मार्च की शाम विशेष सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अभिनंदा सरकार अपनी सुरीली आवाज़ में हिंदी फिल्म संगीत की लोकप्रिय प्रस्तुतियाँ देंगी। उन्होंने फीफा वर्ल्ड कप में भी प्रस्तुति दी है. 

उल्लेखनीय है कि अभिनंदा सरकार देश की जानी-मानी पार्श्व गायिकाओं में शामिल हैं और वे विभिन्न संगीत मंचों तथा लाइव कार्यक्रमों में अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं की सराहना प्राप्त कर चुकी हैं। उनकी आवाज़ की मधुरता और भावपूर्ण गायन शैली उन्हें युवा श्रोताओं के बीच विशेष रूप से लोकप्रिय बनाती है।

राधारमण समूह द्वारा आयोजित ‘विहान’ महोत्सव में तकनीकी प्रतियोगिताएँ, सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेल गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। इस महोत्सव में प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थी भाग लेंगे।

राधारमण समूह के अध्यक्ष इंजीनियर संजीव सक्सेना ने कहा कि विहान महोत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों के लिए मंच प्रदान करना है। हमें प्रसन्नता है कि इस वर्ष प्रसिद्ध पार्श्व गायिका अभिनंदा सरकार हमारे बीच प्रस्तुति देंगी, जिससे विद्यार्थियों और युवाओं को एक यादगार सांस्कृतिक संध्या का अनुभव मिलेगा।