सागर में नवरात्रि एवं हिन्दू नव वर्ष पर हिन्दू सनातन व योगी गोस्वामी समाज का भव्य मिलन समारोह संपन्न
सागर में नवरात्रि एवं हिन्दू नव वर्ष पर हिन्दू सनातन व योगी गोस्वामी समाज का भव्य मिलन समारोह संपन्न
संतोष योगी की खबर 9993268143
सागर, मध्य प्रदेश: सागर में मध्य प्रदेश बुंदेलखंड में नवरात्रि और हिन्दू नव वर्ष के पावन अवसर पर हिन्दू सनातन एवं योगी गोस्वामी समाज का भव्य मिलन समारोह आयोजित किया गया। यह आयोजन 19 मार्च से 27 मार्च 2026 तक लगातार 9 दिनों तक बड़े प्रेम और भक्ति भाव के साथ चला।
कार्यक्रम में माता रानी की जगराते और आरती में भक्तों का आगमन लगातार चलता रहा। 27 मार्च को कार्यक्रम का समापन कन्या भोज, प्रसाद और भंडारे के साथ किया गया।
कार्यक्रम संयोजक श्री महंत धर्मेंद्र गोस्वामी जी, मध्य प्रदेश प्रभारी, राष्ट्रीय सनातन सेना ने सभी उपस्थित भक्तों का आभार व्यक्त किया और कहा कि माता रानी के आशीर्वाद से यह 9 दिवसीय कार्यक्रम निरंतर चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि पूरे बुंदेलखंड में हिन्दू सनातन का झंडा लहराए और सभी समाज के बंधुओं को इस आयोजन में जोड़ते रहें।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित थे:
श्री देवेंद्र योगी, जिलाध्यक्ष ललितपुर, अखिल भारतीय योगी गोस्वामी नाथ उपाध्याय समाज सेवा संगठन एवं बुंदेलखंड प्रभारी राष्ट्रीय सनातन सेना
श्री नीतीश योगी, जिला उपाध्यक्ष ललितपुर, अखिल भारतीय योगी गोस्वामी नाथ उपाध्याय सेवा संगठन और युवा जिलाध्यक्ष ललितपुर, राष्ट्रीय सनातन सेना
श्री पवन सिंह भदोरिया एवं श्री अशोक जोगी, सागर
समस्त हिन्दू सनातनी और योगी गोस्वामी समाज सागर के समाज बंधु
यह आयोजन मंगलगिरी के पास बालाजी रोड, सागर में सम्पन्न हुआ, जहाँ उपस्थित सभी भक्तों ने इस भक्तिमय कार्यक्रम का आनंद लिया।
