सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में स्थापित होगा मंगल भवन- किशन सूर्यवंशी अध्यक्ष नगर निगम भोपाल 31.84 लाख के मंगल भवन का निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने देश के प्रख्यात कथावाचक श्री नवलेश दीक्षित जी के साथ किया भुमिपूजन

 

संतोष योगी की खबर 9993268143

 

 

नगर पालिक निगम, भोपाल के अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी द्वारा नेहरू नगर डी-सेक्टर में बनने वाले मंगल भवन का विधिवत भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय कथावाचक श्री नवलदास दीक्षित विशेष रूप से उपस्थित रहे।

निगम अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी ने कहा कि नेहरू नगर क्षेत्र में बनने वाला यह मंगल भवन सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों का एक प्रमुख केंद्र बनेगा, जो क्षेत्रवासियों को विभिन्न आयोजनों हेतु एक सुसज्जित एवं सुव्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि यह भवन समाज को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा।

उल्लेखनीय है कि लगभग 31.84 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले इस मंगल भवन का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। श्री सूर्यवंशी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए। साथ ही भवन के डिजाइन में पर्याप्त प्रकाश एवं वेंटिलेशन की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा पिलर आदि की संख्या को संतुलित रखने के निर्देश भी दिए, ताकि अधिक से अधिक स्थान का उपयोग किया जा सके।

उन्होंने मंगल भवन के एलिवेशन को आकर्षक एवं आधुनिक स्वरूप प्रदान करने पर भी विशेष जोर दिया, जिससे यह भवन क्षेत्र की सुंदरता में वृद्धि करेगा।

भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी श्री राजेन्द्र तिवारी, श्री राजेन्द्र वाजपेयी, श्री के.पी. एस. राठौर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।