भूकम्प आपदा जोखिम न्यूनीकरण का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न
एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्नभोपाल हेडलाइंस हरदा जिला ब्यूरो चीफ संजय योगी की खबर 7805953532
हरदा / भूकम्प पूर्व तैयारी एवं क्षमतावर्धन कार्यक्रम के तहत जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के नेतृत्व मे भूकम्प आपदा जोखिम न्यूनीकरण का एक दिवसीय प्रशिक्षण शनिवार को पालीटेक्निक कालेज हरदा मे आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में हरदा जिले के महाविद्यालय एवं विद्यालय के लगभग 250 छात्र, छात्राओ एवं शिक्षक सम्मिलित हुये। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्राचार्य पालीटेक्निक कालेज हरदा श्रीमती डॉक्टर अभिरूचि सिह ने किया। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मार्गदर्शन में भूकम्प आपदा जोखिम न्यूनीकरण का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। प्लाटून कमाण्डर, होमगार्ड हरदा श्री जे.एल. कोठारी ने भूकम्प के जोखिम और भेदता का अवलोकन, भूकंप की तैयारी एवं सुरक्षा उपाय विषय पर व्याख्यान दिया। सिविल इंजीनियर श्री शिवम आर्या ने लचीला अवसंरचना और जोखिम न्यूनीकरण विषय पर व्याख्यान दिया। प्रशिक्षण में हवलदार श्री दीपक ठाकुर ने हताहतो का परिवहन एवं प्रथमोपचार पर व्याख्यान दिया। प्रशिक्षण में , प्लाटून कमाण्डर, होमगार्ड श्री जे.एल. कोठारी, हवलदार स्टोरमेन श्री दीपक ठाकुर, आरक्षक श्री कैलाश तोमर एवं होमगार्ड व एसडीईआरएफ के जवान तथा लगभग 250 छात्र, छात्रा एवं शिक्षक उपस्थित हुये।
