भोपाल में राम जन्म उत्सव की धूम, भव्य शोभायात्रा ने बांधा समां
भोपाल में राम जन्म उत्सव की धूम, भव्य शोभायात्रा ने बांधा समां
मिंटो हॉल में मची धूम
रघुवंशी भवन जवाहर चौक मैं हुई मां नर्मदा जी की आरती नर्मदा पुरम
संतोष योगी की खबर 999 3268 143
भोपाल भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के अवसर पर राजधानी भोपाल में रघुवंशी समाज द्वारा 5 सालों से श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत माहौल देखने को मिला शहर भर में राम जन्म उत्सव बड़े ही धूमधाम और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजनों का सिलसिला दिनभर चलता रहा इस खास मौके पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की आकर्षक झांकियां सजाई गईं, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं श्रद्धालु भगवा ध्वज लेकर जय श्रीराम के नारों के साथ उत्साहपूर्वक आगे बढ़ते नजर आए शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह स्वागत मंच बनाए गए, जहां पुष्पवर्षा कर यात्रियों का स्वागत किया गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया और पुलिस बल तैनात रहा पूरे शहर में भक्तिमय वातावरण के बीच राम जन्म उत्सव ने लोगों को एकजुटता और आस्था का संदेश दिया.
